- Hindi News
- कांग्रेस ने बनाया निर्दलीय को प्रधान का प्रत्याशी
कांग्रेस ने बनाया निर्दलीय को प्रधान का प्रत्याशी
कांग्रेस ने बनाया निर्दलीय को प्रधान का प्रत्याशी
भादरा. 5फरवरी को मतगणना के बाद भादरा पंचायत समिति में भाजपा को 27 में से 18 में जीत हासिल की थी। बाकी बचे नौ ब्लॉक्स में से चार निर्दलीय, दो माकपा तीन से कांग्रेस के प्रत्याशी जीते थे। विपक्ष के लिए प्रधान का उम्मीदवार भी उतारना कठिन हो रहा था, आखिरकार कांग्रेस ने ब्लॉक नंबर एक से निर्दलीय के रूप में जीती पुष्पारानी को उम्मीदवार बनाया परंतु विपक्ष की एकजुटता नहीं होने के कारण पुष्पारानी को भी मात्र छह मत ही मिले। माकपा की ओर से पंचायत समिति सदस्य ने तो मतदान तक नहीं किया।
जनप्रतिनिधिके रिश्तेदार को पद देने की नीति पर अमल नहीं
भाजपाने मंत्री, सांसद या विधायक के रिश्तेदार को पंचायती राज चुनाव में टिकट देने की नीति बनाई थी। प्रदेश में कई जगह इस आधार पर टिकट भी काटे गए लेकिन भादरा क्षेत्र में विधायक संजीव बेनीवाल की प|ी को टिकट दिया गया। इसके बाद यह माना जा रहा था कि उन्हें प्रधान का चुनाव नहीं लड़वाया जाएगा लेकिन आखिरकार विधायक की प|ी को ही प्रधान पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया, जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई।
लगातारतीसरी बार भी फेफाना का बना प्रधान (फेफाना) भाजपाके वरिष्ठ नेता अमरसिंह पूनियां के नोहर का प्रधान बनने पर पैतृक गांव फेफाना में खुशी की लहर दौड़ गई। पूनिया काफी वर्षों से भाजपा में सक्रिय राजनीति कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव में ढोल-नगाड़े के साथ विजयी रैली निकाली और पटाखे, आतिशबाजी छोड़ कर खुशी मनाई।