- Hindi News
- सुरेश कुलड़िया का 14 वर्ष आयु वर्ग की राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन
सुरेश कुलड़िया का 14 वर्ष आयु वर्ग की राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन
सुरेश कुलड़िया का 14 वर्ष आयु वर्ग की राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन
भादरा. शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल के छात्र सुरेश कुलड़िया पुत्र होशियारसिंह कुलड़िया का 14 वर्ष आयु वर्ग की राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। सुरेश कुमार 14 से 20 फरवरी तक राउमावि नं. दो सूरतगढ़ में प्रस्तावित शिविर में शामिल होंगे। 14 वर्ष आयु वर्ग की राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता महनूमनगर तेलगांना में 23 से 27 फरवरी की बीच खेली जाएगी।