पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ...और इधर ट्रक यूनियन के सदस्यों ने किया प्रदर्शन

...और इधर ट्रक यूनियन के सदस्यों ने किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैक्टर-ट्रालियों से एफसीआई के गेहूं ढोने के विरोध में ट्रक यूनियन के सदस्यों ने शनिवार को टाउन में एफसीआई कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया। ट्रक यूनियन के सदस्यों का कहना था कि एफसीआई के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ट्रैक्टर-ट्रालियों से गेहूं की ढुलाई की जा रही है, जो नियमानुसार गलत है। इस संबंध में हाईकोर्ट का भी आदेश चुका है। बावजूद इसके इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

संगरिया. डीसीकॉन्वेंट सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक उत्सव रविवार को शाम पांच बजे साहिल मैरिज पैलेस में होगा। संस्थान के डायरेक्टर अमित सेतिया ने बताया कि विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा और शिक्षा में अव्वल रहने वाले स्कूल के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विद्यालयको वाटर कूलर भेंट

संगरिया. डीआरशिक्षण संस्थान को समाजसेवी भालसिंह गुमजाल द्वारा विद्यालय को एक वाटर कूलर भेंट किया है। विद्यालय प्रबंध समिति व्यवस्थापक हसंराज बेनीवाल ने आभार जताया।