बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली
भादरा. प्रजापिताब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को छानीबड़ी गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को पूर्व संसदीय सचिव जयदीप डूडी, बहन चंद्रकांता, बहन विजय, सरपंच सुरेश बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बहन चंद्रकांता ने कहा कि आदिकाल से भारत में नारी को सम्मान दिया जाता रहा है। धीरे-धीरे समाज में नारी का सम्मान कम होता जा रहा है। यही कारण है कि आज समाज मे कन्या भ्रूणहत्या जैसा महापाप होता है। इस मौके पर बहन विजय चंद्रकांता ने उपस्थित लोगों को राजयोग की जानकारी भी दी।