पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से

स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा| साक्षरभारत कार्यक्रम के तहत भादरा पंचायत समिति क्षेत्र में साक्षरता के तहत कार्यरत स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 से 19 फरवरी तक दो चरणों में आयोजित किया गया है। ब्लॉक समन्वयक सुरेंद्र बेनीवाल ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम भादरा ब्लॉक की सभी 49 ग्राम पंचायतों में 9 नोडल प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम चरण में 14 फरवरी से 16 फरवरी तक ग्राम पंचायत गांधीबड़ी, न्यांगल, छानीबड़ी, भिरानी, किराडाबड़ा भरवाना नोडल केंद्रों पर साक्षरता स्वयंसेवकों को तथा 14 से 19 फरवरी तक द्वितीय चरण में ग्राम पंचायत अजीतपुरा, उतरादाबास, मलसीसर नोडल केंद्रों पर साक्षरता स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। समस्त स्वयंसेवकों को इसकी सूचना नोडल प्रेरकों के माध्यम से भी भिजवाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...