पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक किलो 400 ग्राम अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

एक किलो 400 ग्राम अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा| गोगामेड़ीपुलिस ने रविवार रात खचवाना गांव के पास बाइक पर एक किलो 400 ग्राम अफीम ले जाते तीन जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अफीम हरियाणा ले जाई जा रही थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोगामेड़ी पुलिस के अनुसार रविवार रात गोगामेड़ी थाना प्रभारी रामकुमार लेगा ने खचवाना गांव के पास नहर के पुल पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान गोगामेड़ी की ओर से रहे एक बाइक चालक को पुलिस ने रुकवा तलाशी ली तो पुलिस को एक किलो 400 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने बाइक सवार नानूराम निवासी गोरानी निंबाहेड़ी चित्तौडगढ, इंद्रपाल निवासी रूधवाना सिरसा (हरियाणा), कुलदीप निवासी रूधवाना सिरसा (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया।