सड़क हादसे में श्रद्धालु की मौत, नौ घायल
गोगामेड़ीधोक लगाने जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को गांव मुंसरी बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और नौ गंभीर घायल हो गए। घायलों में तीन हनुमानगढ़ जिले के और छह श्रद्धालु हरियाणा के ऐलनाबाद क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ग्रामीणों ने घायलों को भादरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दो को सिरसा रेफर कर दिया।
घटना के अनुसार तलवाड़ा झील उसके आस-पास के इलाके के 10 श्रद्धालुओं ने टाटा स्पेशियो गाड़ी में सवार होकर सोमवार सुबह ददरेवा पहुंचकर गोगाजी के धोक लगाई भादरा होते हुए गोगामेड़ी धोक लगाने जा रहे थे। गोगामेडी से सीधे उन्होंने गांव जाना था। नोहर रोड पर मुंसरी बस स्टैंड के पास ट्रक ने स्पेशियो को टक्कर मार दी। इससे गाड़ी में सवार गोपीराम भाकर पुत्र बृजलाल 50 वर्ष निवासी बेरवाला खुर्द, तहसील ऐलनाबाद (हरियाणा) की मौत हो गई संतलाल नाई (65) पुत्र हरीराम नाई , अमरसिंह पुत्र साहिबराम ढाका (चालक) (35), कृष्ण कुमार पुत्र गणेशाराम (65) निवासी बेरवाला खुर्द़, जगदीश पुत्र मुखराम गोदारा (45) निवासी केहरवाला (टिब्बी), रामप्रताप कुम्हार पुत्र नानूराम (50) रामचन्द पुत्र ख्यालीराम जाट (50) इन्द्रकुमार पुत्र अमीलाल (35)निवासी केहरवाला, सुखराम शर्मा निवासी तलवाड़ा एक अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों पुलिस ने भादरा के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया। दुर्घटना होते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल संतलाल अमरसिंह को सिरसा रेफर किया है। अन्य घायलों का राजकीय चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पुलिस की सूचना पर घायलों के परिजन रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। भादरा गोगामेडी पुलिस ने घटना स्थल राजकीय चिकित्सालय भादरा में घायलों से हादसे के बारे में पूछताछ की। समाचार लिखे जाने तक थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ था।