रेलवे अंडरपास में भरे पानी को निकलवाओ
नोहर. कस्बेके सरकारी एनडीबी महाविद्यालय पास स्थित रेलवे अंडरपास में बारिश का करीब 8-10 फीट तक पानी ठहर जाने से उस पार के इलाकों का संपर्क शहर से कट गया। जिससे नेहरु नगर बस्ती के लोग खेतों में ही फंसे हुए हैं। सोमवार तक कोई मदद पहुंचने से नाराज लोगों ने प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया। शान मोहम्मद ने बताया कि अंडरपास के दोनों तरफ की मिट्टी ढह जाने के कारण उसमें दरारें गई। जबतक अंडरपास का पानी कम नहीं होता तब तक उस पार जाना संभव नहीं। इस समस्या को लेकर सोमवार को यहां के नागरिकों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर इस अंडरपास को सही करवाकर उसमें से पानी निकासी की व्यवस्था करवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि इस अंडर पास के मार्ग के क्षतिग्रस्त होने बरसाती पानी के जमा होने से कृषि कार्य सहित अन्य कार्यों के लिए जाने वाले लोगो को खासा परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश का पानी अंडर पास में जमा होने से अंडरपास नहर के सामान बन गया है। इस मौके पर नेक मोहम्मद, आमीन, शेरसिंह राठी, युनूस, धर्मपाल, लीलूराम राठी, सलामु आईतान, राजेंद्र राठी, चीनू, रामेश्वर, दलवीर, लक्ष्मण, किशोरी, रसीद, ओम प्रकाश, सुमेर, नवाबद्दीन आदि नागरिक मौजूद थे।