पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरसात का पानी भरने से परेशान रहवासी

बरसात का पानी भरने से परेशान रहवासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके लेसवा रोड मीरागंज क्षेत्र में बारिश का पानी भरने से रहवासी सहित राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पानी भरने के कारण सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहां से वाहन लेकर गुजरने वालाें को क्षतिग्रस्त सड़क दिखाई नहीं देती जिसके कारण दुर्घटना हो रही हैं। रज्जाक मोहम्मद ने बताया कि पंचायत में शिकायत करने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ। पंचायत ने कस्बे में सड़क, नाली सहित अन्य निर्माणों पर लाखों खर्च किए लेकिन, गांव के बाहर बढ़ती आबादी के मकानों तथा आसपास में सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई हैं। इस संबंध में सरपंच पूरणमल पूर्बिया ने कहा कि रास्तों पर पंचायत द्वारा इन गड्ढो में और बोल्डर डलवाए जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकार क्षेत्र में कई लोग अतिक्रमण कर रहे हैं। इस पर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। पीडब्ल्यूडी के एईएन सुरेश लड्ढा ने कहा कि कुंथना रोड मीरागंज लेसवा रोड पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिए हैं। शीघ्र ही प्रशासन के सहयोग से इन अतिक्रमणों को हटाकर सड़क सुधार शुरू किया जाएगा।

भादसोड़ा | कस्बेके लेसवा रोड पर भरे बरसात के पानी से गुजरता वाहन।