जाट को स्वीडन से मिली डाक्टरेट की उपािध
डूंगलातहसील के लोठियाना गांव निवासी तेजराम जाट काे मातृत्व स्वास्थ्य के मानवाधिकार पहलुओं पर किए गए शोधकार्य पर उमियां युनिवर्सिटी, स्वीडन द्वारा डाक्टरेट की उपाधी दी गई।
जाट ने शोधकार्य उमियां युनिवर्सिटी, स्वीडन के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हैल्थ एंड क्लिनिकल मेडिसिन के प्रोफेसर मिगुएल सान सिबेस्टियन एवं प्रोफेसर अन्ना कारिन के मार्ग दर्शन में संपन्न किया।
उल्लेखनीय है कि डा. जाट ने अपनी विद्यालयी शिक्षा राउमावि भादसोड़ा तथा स्नातकोत्तर तक शिक्षा राजकीय कॉलेज चित्तौडगढ से की। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, इंग्लैंड से मास्टर्स इन हैल्थ पॉलिसी, प्लानिंग एवं फाइनेंसिंग की उपाधी प्राप्त कर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा चयनित किया गया। सन 2008 से संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के मध्य प्रदेश राज्य कार्यक्रम अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। बेहतर सेवा के लिए अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय फोर्ड फाउंडेशन फैलोशिप तथा स्वीडन की ग्लोबल हैल्थ रिसर्च फैलोशिप से सम्मानित किया गया।