घर में घुस चोरी का प्रयास
कस्बेमें शनिवार रात एक अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर चोरी का प्रयास किया। जाग होने से वह भाग छूटा। शनिवार रात जानकीलाल सोनी के घर में घुसा एक व्यक्ति छत पर बने कमरे में चोरी का प्रयास कर रहा था। घर के सदस्यों को आहट सुनाई तो वे छत पर गए। इस दौरान वह व्यक्ति छत से ही गायब हो गया। इस बीच बिजली चली जाने से वे चोर को नहीं ढूंढ पाए। भादसोड़ा पुलिस पहुंची और तलाशी भी ली, लेकिन सफलता नहीं मिली। जानकीलाल ने थाने में रिपोर्ट दी।