बडवाई में पति ने पत्नी को सौंपा चार्ज
बडवाईग्राम पंचायत में पूर्व सरपंच पूरणमल अहीर ने नवनिर्वाचित सरपंच अपनी प|ी मांगीदेवी अहीर को ग्राम पंचायत का कार्यभार सौंपा।
मुख्य अतिथि विधायक गौतम दक ने कहा कि बडवाई तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के साथ ही तालाब के पास स्थित मामादेव एनिकट एवं नहर का कार्य भी पूर्ण कराया जाएगा। डूंगला प्रधान मुकेश खटीक अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डूंगला सरपंच अशोक गौड़, उपसरपंच हरीसिंह रावत, सचिव संजय वैष्णव, पंस सदस्य गोपाल धाकड़, सुमन त्रिवेदी सहित ग्राम पंचायत के वार्डपंच एवं ग्रामवासी मौजूद थे। संचालन रतनलाल उपाध्याय ने किया।
बड़ीसादड़ी| ग्रामपंचायत खरदेवला में सरपंच औंकारसिंह रावत ने पूर्व सरपंच कमलाबाई धाकड़ से चार्ज लेकर कार्यभार संभाला। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शंभूलाल मेनारिया, पूर्व प्रधान शंकरसिंह, उपसरपंच ईश्वर धाकड़, अर्जुनसिंह सहित वार्डपंच मौजूद थे।
भादसोड़ा| लेसवाग्राम पंचायत में सरपंच मांगीलाल सुखवाल ने पूजा अर्चना कर कार्यभार संभाला। मुख्य अतिथि प्रधान लालसिंह का स्वागत कर अटल सेवा केंद्र पर पौधरोपण किया गया। कंथारिया ग्राम पंचायत में सरपंच कालूलाल जाट ने प्रधान लालसिंह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव की उपस्थिति में पद संभाला।
डूंगला | बड़वाईमें प|ी मांगीदेवी को सरपंच का चार्ज सौंपते पूर्व सरपंच अहीर।