पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नदी किनारे मिली लापता पूर्व उप सरपंच की लाश

नदी किनारे मिली लापता पूर्व उप सरपंच की लाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादसोड़ा | पीपलवासग्राम पंचायत के पूर्व उप सरपंच की लाश रविवार शाम नदी के किनारे मिली। पूर्व उप सरपंच तीन दिन पहले घर से लापता हो गए थे। पुलिस के अनुसार जवानपुरा चोईलों का खेड़ा निवासी पूर्व उप सरपंच ऊंकारलाल (70) पुत्र डूंगाजी जाट शनिवार सुबह करीब छह बजे घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लाैटे। रिश्तेदारों में भी पता कराया, लेकिन पता नहीं चला। ऊंकारलाल के भाई हीरालाल ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच, सोमवार दोपहर बाद मवेशी चराने वाले किसी बालक ने नदी किनारे लाश देखी तो आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण भदेसर थाने से पुलिसकर्मी पहुंचे। लाश की शिनाख्त चोईलों का खेड़ा निवासी ऊंकारलाल जाट के रूप में हुई, जिसकी तस्दीक परिजनों ने की। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया।