भरतपुर। अल्पसंख्यक विभाग की क्रेडिट टू योजना के तहत अल्प संख्यक वर्ग के लोग अब 30 लाख रुपए तक का लोन ले सकेंगे। यह सुविधा 6 लाख रुपए तक वार्षिक आय वालों को मिलेगी। योजना में सरकारी शामिल होंगेे। इससे पहले यह लोन सरकारी कर्मचारी नहीं ले सकते थे। बेरोजगारों को लघु उद्योग व्यावसायिक कार्य के लिए विद्यार्थियों को शैक्षिक लोन दिया जाता है।
पुरुष के मुकाबले महिला को लोन लेने पर दो प्रतिशत ब्याज कम देना पड़ेगा। पुरुषों को व्यावसायिक लोन 8 प्रतिशत महिला को 6 प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा। इससे पहले दोनों के लिए समान ब्याजदर 6 प्रतिशत थी।
अभी तक इन्हें मिलता था लोन: अभी तक व्यावसायिक लोन 18 से 53 वर्ष तक के अल्पसंख्यक वर्ग के बेरोजगारों को 50 हजार से 5 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता था। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले जिनकी वार्षिक 83 हजार और शहरी क्षेत्र में रहने वाले जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 3 हजार होती थी, उन्हें लोन दिया जाता था।