भरतपुर | निशक्तोंपूर्व सैनिकों को रिजर्व टिकट पर कंसेशन के लिए रिजर्वेशन ऑफिस की कतार में नहीं लगना पड़ेगा। ऐसे यात्रियों को अब रेलवे ई-टिकट पर भी कंसेशन देगा। फिलहाल पहले चरण में स्लीपर श्रेणी का रिजर्व टिकट बनवाने पर ही यह सुविधा मिल सकेगी। योजना 25 फरवरी से शुरू होगी।