- Hindi News
- जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी का स्वागत किया
जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी का स्वागत किया
एकदिवसीय दौरे पर भरतपुर आईं जलदाय एवं भूजल मंत्री किरण माहेश्वरी का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मंगलवार सुबह सर्किट हाउस पहुंचे भाजपा विधायक विजय बंसल, विधायक अनीता सिंह, पूर्व मंत्री डा. दिगंबर सिंह, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, अनिल लोहिया, शिवराज तमरोली, मनोज सिंह, सत्येंद्र गोयल, मेयर शिव सिंह भोंट, शहर अध्यक्ष राकेश सर्राफ, गिरधारी गुप्ता, नरेंद्र सिंघल, अनुराग गर्ग महामंत्री अनिल लोहिया आदि ने मंत्री किरण माहेश्वरी का स्वागत किया। बाद में बैठक कर पेयजल संबंधी समस्याओं के बारे में अवगत कराया।