नशीला पदार्थ सुंघाकर कुंडल अंगूठी छीनी
रूपवास | रेलवेफाटक के पास भरतपुर रोड पर मंगलवार सुबह एक महिला से दो युवक नशीला पदार्थ सुंघाकर कुंडल, अंगूठी पर्स को छीन कर ले गए। कस्बा निवासी पीड़िता के पुत्र नीरज सिंघल ने बताया कि मां महादेवी पत्नी सुरेश चंद वैश्य दुकान से घर की ओर जा रही थी। तभी भरतपुर बस स्टैंड के पास खटीक मोहल्ले के नुक्कड पर दो युवकों ने हरिद्वार से आना बताकर कुछ सुंघा दिया। बेहोश कर उसके कानों से कुंडल उंगली में से अंगूठी को उतरवा कर पर्स में रखवा लिया और पर्स को लेकर रफूचक्कर हो गए। पीड़िता ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं नाकाबंदी कर बताए गए हुलिया के आधार पर युवकों की तलाश शुरू की। एएसआई लक्ष्मणसिंह खटाना ने बताया कि युवकों की तलाश में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन मेले के आसपास सादा वर्दी में पुलिसकर्मी लगा दिए हैं।
रुपवास। पीड़ित महिला रोते हुए।