- Hindi News
- दो गुटों में झगड़ा, तीन घायल, पुलिस तैनात
दो गुटों में झगड़ा, तीन घायल, पुलिस तैनात
वैर | गांवउमरेड में दो गुटों में झगड़ा होने से तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से गंभीर घायल एक व्यक्ति को भरतपुर रैफर किया गया है। वहीं पुलिस ने गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है।
एएसआई गिर्राजसिंह ने बताया कि 9 फरवरी रात पर्चा बयान के आधार पर उमरेड निवासी सुगन चंद पुत्र मोहन लाल जाटव ने थाने में मामला दर्ज कराया है कि सोमवार शाम 5 बजे उसके पुत्र राजीव अमित राजीव गांधी केन्द्र पर आधार कार्ड बनवा रहे थे। तभी उमरेड निवासी प्रधान गूजर का लड़का हरिसिंह अन्य 2 लोगों ने उसे जाति सूचक शब्द कहे। आधा घंटे बाद दीनू पुत्र प्रताप गुर्जर, लोकेश पुत्र लक्ष्मण, प्रहलाद पुत्र सिरमौर, प्रधान पुत्र रघुवीर, बल्लो पुत्र उमराव, रघुवीर पुत्र उमराव तथा 10-15 अन्य महिला पुरुष ने आकर लाठी पत्थरों से हमला किया। लात घूंसों से मारपीट की तथा खोखा छप्पर में आग लगा दी। वहीं दूसरे गुट के उमरेड निवासी उमराव पुत्र गिर्राज ने मामला दर्ज कराया है सोमवार शाम 5 बजे उसका पुत्र रघुवीर पुत्र उमराव अपने साले की लड़की कमलेश को लेकर त्यौहारी चामड़ मंदिर पर झाड़ा दिलवाने ले जा रहा था। तभी गांव के पास जाटव बस्ती में विजय सिंह, सुगन पुत्र मोहनलाल, कमलेश पत्नी सुगन, संजय, एमपी पुत्र सुगन, मुरारी, बंटू, अशोक पुत्र कलुआ, गब्बर पुत्र मुरारी, चंद्रभान पुत्र मानिकचंद, तोफानी पुत्र मवासी जाटव उमरेड ने लाठी-डंडा फरसा से मारपीट कर दी। रघुवीर को घायलावस्था में ही वैर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से भरतपुर रैफर कर दिया।