- Hindi News
- एक जनवरी से बंद होंगे 2005 से पहले के नोट
एक जनवरी से बंद होंगे 2005 से पहले के नोट
अगर2005 से पहले के 100, 500 या 1000 रुपए के नोट आपके पास पड़े हैं, तो तुरंत बैंक में जमा करा दें। बैंक 31 दिसंबर के बाद ऐसे नोटों को नहीं लेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने 1 जनवरी 2015 के बाद ऐसे नोटों को लेने से इनकार कर दिया है।
केन्द्र सरकार ने नकली करेंसी पर लगाम लगाने के लिए पिछले वर्ष 2005 से पहले छपे नोट वापस लेने का फैसला किया था। ऐसा करने से बाजार में मौजूद नकली नोट अपने आप बेकार हो जाएंगे। इससे उन नोटों की पहचान भी आसान हो जाएगी। पहले यह नोट 31 मार्च 2014 तक बदले जाने थे। बाद में सरकार ने अंतिम तारीख 1 जनवरी 2015 कर दी। अगर जनवरी तक यह नोट नहीं बदले तो बेकार हो जाएंगे। क्योंकि बैंक भी नहीं लेगा।