पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छौंकरवाड़ा बाड़ी सड़क पर आज से 4 जगह लगेगा टोल

छौंकरवाड़ा-बाड़ी सड़क पर आज से 4 जगह लगेगा टोल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
45 किलोमीटर लंबे मार्ग पर फिलहाल नहीं होगी टोल की वसूली

भास्करन्यूज }भरतपुर

छौंकरवाड़ा-बाड़ीराजमार्ग पर बुधवार से सफर करना महंगा हो जाएगा। इस मार्ग पर बुधवार आधी रात यानी रात बारह बजे बाद टोल वसूली प्रारंभ कर दी जाएगी। 122 किलोमीटर लंबे इस राज मार्ग पर 77 किलोमीटर के दायरे में चार स्थानों पर टोल बूथ बनाए गए हैं। शेष बची 45 किलोमीटर लंबी सड़क पर फिलहाल टोल नहीं वसूला जाएगा। हालांकि इस सड़क पर भी टोल की वसूली प्रस्तावित है, लेकिन अभी सड़क का काम बाकी रहने के कारण टोल वसूली नहीं की जा रही है।

कृषि उपज भरकर ले जाने वाले ट्रैक्टर ट्रालियों को टोल टैक्स से मुक्त रखा गया है। आरएसआरडीसी ने इस राज मार्ग पर इस तरह की ठोस व्यवस्था की है कि कोई भी वाहन बगैर टोल चुकाए इस मार्ग पर आवागमन नहीं कर सकता है। चारों टोल बूथों का तेरह करोड़ 25 लाख रुपए का ठेका जोधपुर की कंपनी को दिया गया है।

इन वाहनों को मिलेगी छूट

दोपहिया वाहन, रोगी वाहन, अग्निशमन यंत्र आिद राज्य सरकार द्वारा अधिकृत वाहनों को टोल टैक्स से छूट रहेगी।

आरएसआरडीसी ने इस मार्ग पर ब्रह्मवाद, बोहरा, अतरामपुरा अलीपुर में टोल बूथ बनाए हैं। चारों टोल बूथ भरतपुर जिले की सीमा में हैं। इनके बीच करीब बीस-बीस किलोमीटर का अंतराल रखा गया है। इन चारों पर दुपहिया वाहन चालकों से टोल टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा।

यहां बनाए हैं टोल