कोर्ट में लगाए न्यायिक अिधकारी
हाईकोर्ट ने न्यायालयों में रिक्त चल रहे पदों पर न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की है। इससे अब परिवादियों के लंबित मामलों में सुनवाई हो सकेगी।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद सोगरवाल ने बताया कि न्यायालय सिविल न्यायाधीश कनिष्ठ खंड मुंसिफ में रिचा चौधरी न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 3 में नीलेश चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 4 में सीमा करौल की नियुक्ति कर दी गई। इस संबंध में बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल पूर्व में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति से मिला था। मुख्य न्यायाधिपति ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि न्यायिक अधिकारियों की कमी है, जल्दी ही नए न्यायिक अधिकारियों की भर्ती का कार्य पूरा होने पर रिक्त पदों पर नियुक्ति कर दी जाएगी। जिले में न्यायाधीशों की नियुक्ति से इन न्यायालयों में नियमित रूप से प्रकरणों की सुनवाई हो सकेगी।