- Hindi News
- भरतपुर. लुधावईटोल प्लाजा के पास बुधवार रात को वाहन चैकिंग
भरतपुर. लुधावईटोल प्लाजा के पास बुधवार रात को वाहन चैकिंग
भरतपुर. लुधावईटोल प्लाजा के पास बुधवार रात को वाहन चैकिंग के दौरान डीटीओ की गाड़ी के सीसे तोड़कर आरोपियों द्वारा ओवर लोड ट्रक को पास कराने का मामला सेवर थाना में शनिवार को दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार आरटीओ धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि लुधावई टोल प्लाजा के पास 4 फरवरी की रात डीटीओ राजीव त्यागी, परिवहन निरीक्षक ग्रेस कुमार मय उड़न दस्ता के वाहन चैकिंग कर रहे थे। तभी जयपुर की ओर से आए दो ओवर लोड ट्रकों के खिलाफ रवि धनसोटा, भवानी धनसोटा, जीतू पैगोर, दिगंबर, शैतान सिंह 2-3 अन्य ने कार्रवाई नहीं करने दी। सरकारी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और ओवर लोड ट्रकों को निकाल ले गए।
डीटीओ की गाड़ी के सीसे तोड़ने का मामला