खुले बंदी शिविर में एक कैदी की मौत
भरतपुर। सेवर जेल के खुले बंदी शिविर में एक कैदी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। गांवड़ी चिकसाना निवासी 60 वर्षीय नरपती पुत्र रतन हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था। एडीजे फास्ट ट्रैक संख्या 3 ने नरपती को 30 सितंबर 2003 को सजा सुनाई थी। वह 12 फरवरी 2013 से जेल के खुले बंदी शिविर में रह रहा था। शनिवार दोपहर नरपती की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। सेंट्रल जेल सेवर के अधीक्षक राकेश मोहन शर्मा ने सूचना मिलने पर सेवर थाने में मर्ग दर्ज कराई है। जेलर मुकेश खींची ने बताया कि पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया है।