- Hindi News
- रोडवेज बसों के किराए की ऑनलाइन मिलेगी जानकारी
रोडवेज बसों के किराए की ऑनलाइन मिलेगी जानकारी
भरतपुर. रोडवेज और प्राइवेट बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को मार्गों और किराए की जानकारी अब ऑनलाइन मिलेगी। इसके लिए परिवहन विभाग और पीडब्ल्यूडी ने डाटा एकत्रित करने का काम शुरू किया है। इसके लिए परिवहन विभाग ने वर्तमान में संचालित रोडवेज और प्राइवेट बसों के परमिट, उनकी समय-सारणी और किराया सूची पीडब्ल्यूडी को उपलब्ध करा दी है। सूची के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग प्रदेश में संचालित बसों का ऑनलाइन मैप तैयार करेगा। इसमें पीडब्ल्यूडी विभाग हाइवे से लेकर गांव-ढाणी की सड़कों के विवरण डाला जाएगा। साथ ही बस, मार्ग, किराया की जानकारी ऑनलाइन की जाएगी। यात्री सुविधा के आधार पर बुकिंग करा सकेंगे। इस बारे में अपर परिवहन आयुक्त (नियम) मुकुलराज ने आदेश जारी किए हैं।