पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेढम क्षेत्र के 10 गांवों में जरख के आतंक से ग्रामीण भयभीत

बेढम क्षेत्र के 10 गांवों में जरख के आतंक से ग्रामीण भयभीत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर| बेढमक्षेत्र के 10 गांवों के लोग इन दिनों जरख के आतंक से भयभीत हैं। ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को सूचना दिए जाने के बावजूद भी वन विभाग द्वारा इन जरखों को नहीं पकड़ जा रहा है, इससे लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव रसिया, पूंछरी, सुजानपुर, पाटका, वाड़ला, ककडा आदि 10 गावों में जरख का आतंक है। जरख पालड़ा की किस्तूरा प|ी बत्तू पूंछरी के बलराम गुर्जर काकड़ा गांव में बकरी के बच्चे पर हमला कर चुका है। बन्नो सहित अन्य लोगों ने बताया कि जरख सरसों की खेतों में छिपा रहता है। जैसे ही खेत में किसान जाते हैं तो उन पर हमला कर देता है। इस कारण लोगों ने खेतों पर जाना छोड़ दिया है। लोग एसडीएम से भी जरख को पकड़ने की मांग कर चुके हैं।