अवैध शराब का एक आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर| हलैनाथाना पुलिस ने अवैध शराब के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 3 जनवरी को गांव नैवाडा में पुलिस को आता देख आरोपी लखन पुत्र अतर सिंह जाट निवासी खुर्रमपुर नदबई अवैध शराब मौके पर ही छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने मौके से 48 पव्वा अवैध देशी शराब जब्त कर फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में आरोपी लखन जाट निवासी खुर्रमपुर को गिरफ्तार किया है।