पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृमि नियंत्रण कार्यक्रम कल से

कृमि नियंत्रण कार्यक्रम कल से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर| कृमिनियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले के 1984 आंगनबाड़ी केंद्रों में दो से छह वर्ष तक के बच्चों को 10 से 13 फरवरी तक पेट के कीड़े मारने की दवा पिलाई जाएगी। महिला बाल विकास की सीडीपीओ सुनीता शुक्ला ने बताया कि इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा सहयोगिनियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा सहयोगिनी बच्चों को पोषाहार देने के बाद एलबेंडाजोल की खुराक पिलाएंगी। सरकार ने यह निर्णय बच्चों को कुपोषण एवं कृमि की समस्या से मुक्त कराने के लिए लिया है।