- Hindi News
- महारानी श्री जया महाविद्यालय में प्रति आंतरिक परीक्षा आज से
महारानी श्री जया महाविद्यालय में प्रति आंतरिक परीक्षा आज से
भरतपुर| एमएसजे कॉलेज में 9 फरवरी से 21 फरवरी तक प्रति-आंतरिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं में प्रश्न पत्र विश्वविद्यालय परीक्षा के अनुरूप तैयार किए जाएंगे। प्राचार्य उमेशचंद शर्मा ने बताया कि समय-सारिणी की जानकारी सूचना पट्ट विभागों से प्राप्त की जा सकती है। विज्ञान वर्ग की सभी परीक्षाएं उनके विभागों में होंगी। वाणिज्य संकाय का परीक्षा केंद्र विद्यार्थी आश्रम कला संकाय की परीक्षाओं का केंद्र मेन टीचिंग ब्लॉक होगा। परीक्षाओं के बाद विद्यार्थियों को उनके मूल्यांकन से अवगत कराया जाएगा।