स्वाइन फ्लू से बचाव की दी जानकारी
ह्यूमनकेयर सोसायटी की ओर से विश्व शास्त्री पार्क में रविवार को स्वाइन फ्लू से बचने के उपायों की जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने बताया कि स्वाइन फ्लू से डरने की जरूरत नहीं है। सर्दी जुकाम वाले मरीजों से दूरी बनाकर रखें एवं बच्चों को भीड़भाड वाली जगह से दूर रखें। समय-समय पर गर्म पानी से हाथ धोएं। पालतू जानवरों के कार्य करने के बाद अपने हाथों को डिटॉल से धोएं। बच्चों को स्कूल में मास्क लगाकर भेजें। इस अवसर पर डॉ. रितु गुप्ता, भारतीय मीणा, डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, प्रियंका चौधरी, ज्योति, अल्पना रिहाल, बबीता शर्मा, धर्मवीर रिहाल, अनिल चौधरी, हरि दयाल शर्मा, अमित एडवोकेट, कपिल कावरा आदि मौजूद थे। इसी प्रकार मानव मंगल सेवा संस्थान द्वारा रविवार को स्वाइन फ्लू जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर 300 लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए होम्योपैथिक दवा पिलाई गई। शिविर में स्वाइन फ्लू के लक्षण, बचाव एवं सावधानी संबंधी पैम्पलेट भी वितरित किए गए। इस मौके पर डॉ. हरीश कुमार, नीलम चौधरी, रोहित, गौरव आदि मौजूद रहे। वहीं महिला पतंजलि चिकित्सालय पर स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए रेखा सोनी के नेतृत्व में हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोनी ने कहा कि यज्ञ से वातावरण की शुद्धि होती है, इससे स्वाइन फ्लू का खतरा कम होगा। कार्यक्रम में संजय कुमार मित्तल, हीरा सिंह, वीरी सिंह कुंतल, ओमप्रकाश सोगरवाल, तेज सिंह चाहर, सोनू सोनी, आयुष, प्रीतम सिंह, गीतम सिंह आदि ने भी यज्ञ में आहुतियां दीं।
भरतपुर. स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी देते ह्यूमन केयर के पदाधिकारी।