केएन इंटरनेशनल ने जीता क्रिकेट मैच
भरतपुर | जिलाक्रिकेट एसोसिएशन मथुरा द्वारा आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट चैम्पियनशिप में केएन इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कराई। अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विष्णु कुंतल एवं हर्षित कुमार ने 52 रन बनाकर टीम का हौसला बढ़ाया, वहीं जयंत कुमार एवं सागर चौधरी ने एक-एक विकेट लिया। मयंक गेरा, यमन पाराशर ने भी अच्छा प्रदर्शन कर मैच जीत लिया। स्कूली बच्चों द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने पर विद्यालय के निदेशक यश अग्रवाल, प्रधानाचार्य प्रवीन चतुर्वेदी और मैनेजर मधुर गुप्ता ने भी बच्चों उत्साहवर्धन किया।