इंजीनियरिंग कॉलेज में पौधरोपण
भरतपुर | जेसीआईभरतपुर की ओर से स्वच्छ भरतपुर स्वस्थ भरतपुर अभियान के अंतर्गत मंगलवार को 100 पौधों का रोपण राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेवर में किया गया। इस अवसर पर राजकुमार गोयल, भारत अग्रवाल, अनुराग गर्ग, विशाल अग्रवाल, विनय सिंघल, निशु गोयल, मनीष गुप्ता, हरीश गर्ग आदि मौजूद थे। संचालन रवि गुप्ता ने किया।