सेवा के लिए राजनीति ही बेहतर माध्यम
भरतपुर | निवर्तमानजिला प्रमुख लीलावती का कहना है कि राजनीति समाज सेवा के लिए अच्छा माध्यम है। बशर्ते निस्वार्थ भाव से की जाए। चूंकि माहौल बहुत अच्छा नहीं है और अड़चनें ज्यादा हैं, लेकिन संकल्प और ध्येय है तो विपरीत हालात में भी समाज के वंचित लोगों को लाभांवित किया जा सकता है। पांच साल मैंने सभी के सहयोग से अच्छे से गुजारे और मौका मिला तो फिर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाऊंगी। फिलहाल कांग्रेस की सिपाही हूं और पार्टी के लिए काम करूंगी।
आपकीउपलब्धि: गांवोंकी उन्नति में सड़कों का विशेष योगदान है। क्योंकि इसी से शिक्षा, स्वास्थ्य और उपज की सही कीमत पाने में मदद मिलती है। इसलिए मैंने गांव-गांव को सड़कों से जोड़ने के लिए काम किया। बजट का काफी बड़ा हिस्सा सड़क निर्माण पर खर्च किया।
क्यासपने रहे अधूरे: सड़कऔर स्वास्थ्य जन-जन तक पहुंचाने की मेरी दिली इच्छा थी, किंतु धन की कमी की वजह से सभी गांवों को सड़कों से जोड़ने की कवायद पूरी नहीं हो पाई। अभी भी बहुत से गांवों में चिकित्सा सुविधा नहीं है।
नदबई को लेकर पक्षपात
ऐसानहीं है, फिर भी नदबई क्षेत्र में ज्यादा काम कराया। उसकी वजह नदबई क्षेत्र में काम की आवश्यकता थी और वहां से जुड़ाव होना भी एक कारण था, किंतु किसी क्षेत्र का हक मार कर नदबई को पैसा एलाट नहीं किया।
महिलाओंकी भूमिका
पिछलेसाल में महिलाओं ने साबित किया कि वे राजनीति में अच्छी भूमिका निभा सकती हैं। ताजा चुनाव परिणाम से उनके लिए राजनीति में संभावना बढ़ी है।
पूर्व जिला प्रमुख लीलावती