- Hindi News
- भरतपुर स्थापना दिवस पर प्रतियोगिता 16 को
भरतपुर स्थापना दिवस पर प्रतियोगिता 16 को
लोहागढ़विकास परिषद के तत्वावधान में भरतपुर स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत 16 फरवरी को भाषण प्रतियोगिता एवं ब्रज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के तहसील स्तर के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी होंगे। परिषद सचिव डॉ. प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि यह कार्यक्रम 16 फरवरी को सुबह 11 बजे यूआईटी आडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर भाषण प्रतियोगिता के प्रतियोगियों का पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय वर्ग के लिए विषय भरतपुर स्मार्ट सिटी जनप्रतिनिधियों की भूमिका तथा विद्यालय वर्ग में भरतपुर कल, आज और कल विषय रखा गया है। महाविद्यालय वर्ग में प्रथम विजेता को 1500 रुपए, द्वितीय को 1100 रुपए एवं तृतीय को 700 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। विद्यालय स्तर पर 1100 रुपए, 700 रुपए 500 रुपए का पुरस्कार रहेगा।