- Hindi News
- एजेंसियों से मांगी गैस उपभोक्ताओं की सूची
एजेंसियों से मांगी गैस उपभोक्ताओं की सूची
भरतपुर. केरोसिनकी कालाबाजारी रोकने के लिए रसद विभाग ने गैस एजेंसियों से गैस उपभोक्ताओं की सूची मांगी है। यह सूची एरिया वाइज तथा ग्राम पंचायत वार मांगी गई है। इन सूचियों को संबंधित क्षेत्र के राशन डीलरों को उपलब्ध कराया जाएगा। डीएसओ उम्मेदसिंह पूनिया ने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनके पास गैस कनेक्शन हैं, उन्हें केरोसिन नहीं दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एक राशनकार्ड पर हर महीने 4 लीटर केरोसिन मिलता है, लेकिन गैस कनेक्शन होने के बावजूद राशन की दुकानों से केरोसिन लेने के कारण कालाबाजारी होने की आशंका रहती है। इसको देखते हुए डीएसओ ने सभी गैस एजेंसियों से गैस कनेक्शन की सूची मांगी है।