- Hindi News
- 10वीं और 12 वीं के प्रवेश पत्र मिलने शुरू
10वीं और 12 वीं के प्रवेश पत्र मिलने शुरू
भरतपुर | सीबीएसईने 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। छात्र www.cbse.nic.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए छात्र को यूजर आईडी, पासवर्ड और सिक्युरिटी पिन लगेगी। प्रवेश पत्र के साथ ही बोर्ड एग्जाम का मटेरियल और छात्रों की सूची भी अपलोड है।