- Hindi News
- सेल्स टैक्स अधिकारियों ने दी एमनेस्टी स्कीम की जानकारी
सेल्स टैक्स अधिकारियों ने दी एमनेस्टी स्कीम की जानकारी
करभवन में गुरुवार शाम सेल्स टैक्स विभाग के उपायुक्त प्रशासन विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में अभाव अभियोग की बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्य सरकार द्वारा वाणिज्यिक कर विभाग में पुरानी बकाया मांग प्रकरणों के निस्तारण के लिए जारी की गई एमनेस्टी स्कीम 2015 पर चर्चा की गई।
साथ ही सभी ट्रेड व्यवसायियों को उक्त स्कीम का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। कर सलाहकारों की समस्याओं पर चर्चा की गई तथा कुछ समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। बैठक में विभागीय प्रतिनिधि उपायुक्त वृत गिरधर गोपाल सिंधानिया एवं सहायक आयुक्त के.के. व्यास के अलावा चैंबर ऑफ कॉमर्स के संभागीय अध्यक्ष कृष्णकुमार अग्रवाल, ऑयल मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनाथ बंसल, बृज संघ के अध्यक्ष राधेश्याम गोयल, टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील मित्तल, टैक्स बार सदस्य एससी पीतलिया, घनश्याम कोठारी, सीए अतुल मित्तल, कुंज बिहारी जसोरिया, केके खण्डेलवाल आदि उपस्थित थे।