पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हॉकी राजस्थान की शोभा सिंह अध्यक्ष

हॉकी राजस्थान की शोभा सिंह अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. हॉकीराजस्थान के चुनाव रविवार को कदंब कुंज में चुनाव अधिकारी गोविंद सिंह डागुर की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव में डॉ. शोभा सिंह को फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

अरूण सारस्वत को भी पुन: सचिव चुना गया है। इस मौके पर साधारण सभा की बैठक का आयोजन भी किया गया। बैठक में हॉकी राजस्थान को और बेहतर बनाने तथा हॉकी के खिलाड़ी तराशने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक राजकुमार परमार, हॉकी इंडिया के पर्यवेक्षक आरके श्रीवास्तव, तेजवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, श्याम सुंदर शर्मा आदि मौजूद रहे।