जल्द आएंगे आठवीं बोर्ड के प्रमाण पत्र
जल्द आएंगे आठवीं बोर्ड के प्रमाण पत्र
भरतपुर| राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आठवीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा के प्रमाण पत्र जल्द ही विद्यार्थियों तक पहुंचेंगे। ये प्रमाण-पत्र शनिवार को बोर्ड पहुंच गए। बोर्ड अब जिलेवार अलग-अलग छंटनी कराकर बंडल तैयार कराएगा। बोर्ड प्रबंधन डाइटों के माध्यमों से ही प्रमाणपत्र विद्यार्थियों को पहुंचाएगा। बोर्ड प्रबंधन ने डाक की बजाय प्रमाणपत्र प्रदेश की सभी डाइटों के माध्यम से देने का विचार किया है।