पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी विद्यार्थियों को देनी होगी वैकल्पिक परीक्षा

सभी विद्यार्थियों को देनी होगी वैकल्पिक परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षासत्र 2014-15 में सभी विद्यार्थियों को आठवीं बोर्ड परीक्षा देनी होगी। इस साल वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा लेने के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कार्यक्रम निर्धारित कर लिया है। स्कूल की परीक्षा समय के साथ ही आठवीं बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। इससे पहले 10 वीं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा होगी।

परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी डाइट के माध्यम से बोर्ड ही करेगा। इससे बोर्ड को भी समय पर परिणाम घोषित करने में आसानी रहेगी। आठवीं बोर्ड की परीक्षा इस बार अप्रैल में होगी। इसके लिए बोर्ड नवंबर में ऑनलाइन आवेदन कराएगा। परीक्षा का आयोजन पूर्व के पैटर्न पर किया जाएगा।

जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में ऐसा निर्णय लिया गया है। 8वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा इस वर्ष 24 से 31 जुलाई तक हुई थी, लेकिन इससे विद्यार्थियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए अब 10 वीं 12वीं परीक्षा के समापन के तुरंत बाद इसे कराने का निर्णय किया गया है।

8 वीं वैकल्पिक बोर्ड 15 की परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ही कराएगा। इसमें डाइट की जिम्मेदारी भी तय की गई है। बैठक में लिए निर्णय की गाइड लाइन आने के साथ पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

-कुसुमलतावर्मा, प्रधानाचार्याडाइट

डाइट के माध्यम से जांची जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं

बोर्डके निर्णय के मुताबिक बोर्ड परीक्षा के फार्म ऑनलाइन भरवाएगा, परीक्षा के पेपर बोर्ड सेट करवाएगा, पेपर परीक्षा सामग्री बोर्ड उपलब्ध कराएगा, बोर्ड को डाइट से ओएमआर शीट मिलने के बाद परिणाम तैयार कराएगा, परीक्षा का परिणाम बोर्ड जारी करेगा। इसी प्रकार डाइट की ओर से परीक्षा के लिए फील्ड का कार्य डाइट के माध्यम से ही कराया जाएगा। परीक्षा का आयोजन डाइट ही कराएगी। परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं डाइट के माध्यम से ही जंचवाई जाएंगी।

कार्य गोष्ठियों की तारीख में परिवर्तन

जिलाशिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित होने वाली कार्य गोष्ठियों की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। डाइट प्राचार्य ने बताया प्रधानाध्यापक नेतृत्व क्षमता संवर्धन मॉड्यूल निर्माण कार्य गोष्ठी, विज्ञान- गणित विषय आधारित प्रायोजना निर्माण कार्यगोष्ठी एवं हिन्दी विषय शिक्षण के लिए माड्यूल निर्माण कार्य गोष्ठियों का आयोजन अब 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जाएग