पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरुकता अभियान में सुनाया शांति संदेश

जागरुकता अभियान में सुनाया शांति संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. राजविद्या केन्द्र की ओर से रविवार को अंतरराष्ट्रीय दिवस पर शांति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। वीडियो कार्यक्रम के द्वारा प्रेम रावत ने शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संसार को शांति नहीं चाहिए बल्कि शांति हर एक मनुष्य को चाहिए। शांति हमारे ह्रदय में है। उन्होंने कहा कि जब लोगों में शांति होगी तभी संसार में शांति होगी। केन्द्र के महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि केन्द्र की ओर से अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस कार्यक्रम देश के तीन सौ से अधिक शहरों में उत्साह पूर्वक मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि केन्द्र द्वारा 2 अक्टूबर तक शांति जागरूकता अभियान देश के विभिन्न भागों में चलाया जा रहा है। इसमें 10 लाख लोगों तक शांति का संदेश पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।