भरतपुर | यदिआप रेलवे के इमरजेंसी कोटे से रिजर्वेशन चाहते हैं तो आपको राजपत्रित अधिकारी से आवेदन वेरिफाई करवाना होगा। इसके बाद ही इमरजेंसी कोटा मिल सकेगा। नई व्यवस्था एक अप्रैल से लागू होगी। रेलवे ने आपातकालीन कोटे में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए यह निर्णय लिया है।