भरतपुर | आयकर की रिटर्न दाखिल करने के लिए अब सीए के चक्कर लगाने पड़ेंगे और ही किसी अकाउंटेंट के आयकरदाता अपनी रिटर्न खुद फाइल कर सकेंगे।
आयकर विभाग ने इसके लिए नया सिस्टम लागू किया है। इसमें आय, व्यय एवं निवेश का ब्यौरा डालते ही टैक्सेबल इनकम की जानकारी मिलेगी और रिटर्न फाइल हो जाएगी। विभाग की इस ऑनलाइन सेवा का उपयोग आयकरदाता जुलाई से कर सकेंगे। अभी तक करदाताओं को अपनी टैक्सेबल इनकम मेनुअल गणना करके ही रिटर्न में भरनी होती है। इसमें चूक होने की संभावना रहती है।
रिटर्नके लिए वेबसाइट पर डालना होगा पेन नंबर: नएसिस्टम में करदाता आय-व्यय का ब्यौरा फीड करेगा। ब्यौरा फीड होते ही टैक्स की राशि कंप्यूटर की स्क्रीन पर दिखाई देगी। रिटर्न दाखिल करने के लिए आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाकर पैन नंबर डालना होगा। आयकर दाता के नाम, पता डालने से रिटर्न फार्म कंम्प्यूटर पर खुल जाएगा। फार्म में मांगी जानी वाली सूचना हिंदी एवं अंग्रेजी में होगी। आयकरदाता को आय-व्यय के साथ बचत राशि की जानकारी भरनी होगी। इन सारी सूचनाओं को भरने के बाद रिटर्न दाखिल हो जाएगी।
5लाख से ज्यादा पर डिजिटल हस्ताक्षर: पांचलाख रुपए से अधिक इनकम वाले करदाताओं को डिजिटल हस्ताक्षर करने होंगे। इससे कम इनकम वालों को कंप्यूटर से रिटर्न का प्रिंट निकालकर आयकर विभाग में जमा कराना होगा। इनकम टैक्स रिटर्न में विभिन्न मदों से आय की जानकारी मांगी जाती है। आपको इन सबके बारे में जानकारी जुटाना चाहिए और इसको तस्दीक करने वाले दस्तावेज जुटाने चाहिए।