वतन लौटने की तैयारी
भरतपुर. साइबेरिया सहित ठंडे प्रदेशों से आने वाले पक्षी बसंत ऋतु की गर्माहट के साथ ही घर लौटने की तैयारी में जुट जाते हैं। ठंडे प्रदेशों के पक्षियों के छितराए समूह अब एकजुट होकर वतन वापसी के लिए उड़ान भरने लगे हैं। केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान घना में इन दिनों गीज प्रजाति के पक्षी लौटने के लिए समूहों में उड़ान भरते हुए।