सुरक्षा गार्डों की भर्ती 9 10 को
भरतपुर| शहरमें स्थित जिला रोजगार कार्यालय में प्राइवेट सरकारी संस्थानों में सुरक्षा जवान के रूप में बड़े पैमाने पर गार्डों की भर्ती प्रक्रिया 9 से 10 फरवरी को होगी।
जिला रोजगार अधिकारी मसरूर अहमद के अनुसार चयनोपरांत दिल्ली स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में ट्रेनिंग के बाद देश के औद्योगिक प्रतिष्ठान राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठान, होटल, अस्पताल, बैंक, हवाई अड्डा, बंदरगाहों आदि जगहों पर सुरक्षा जवान का प्लेसमेंट किया जाएगा। इस प्रक्रिया में 10वीं पास अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 35 वर्ष और उनकी ऊंचाई 170 सेमी होने पर चयन किया जाएगा।