- Hindi News
- आग लगने के दो माह बाद तैयार आरबीएम में मेडिकल आईसीयू वार्ड
आग लगने के दो माह बाद तैयार आरबीएम में मेडिकल आईसीयू वार्ड
आरबीएमअस्पताल के फीमेल आईसीयू वार्ड के स्टोर में आग लगने की घटना के करीब दो माह बाद शनिवार को आईसीयू वार्ड तैयार हो गया। वार्ड की मरम्मत कर वेंटीलेटर अन्य मशीन आदि उपकरण लगा दिए गए। आगजनी की घटना 29 नवंबर 2014 को हुई थी।
जिससे आईसीयू वार्ड में धुंआ से दीवार खराब हो गईं सीसे टूट गए थे। आरबीएम अस्पताल के पीएमओ डॉ. देवी सिंह ने बताया कि आईसीयू वार्ड की दीवारों की रंगाई-पुताई टूटे सीसों को बदलने का काम पूरा हो गया है। वेंटीलेटर उपकरण लगा दिए हैं।
भरतपुर। आरबीएम अस्पताल में आईसीयू वार्ड फिर शुरू हुआ।