पशु क्रूरता में दो लोग गिरफ्तार
भरतपुर | सेवरपुलिस ने लुधावई टोल प्लाजा के पास एक ट्रक से 13 ऊंट मुक्त कराकर जमशेद पुत्र यासीन मुजामिल पुत्र नसरू मेव निवासी ऊदाका थाना नूंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पशु निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार गहन पूछताछ शुरू कर दी है।