पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उचित मूल्य दुकानदारों की कार्यशाला

उचित मूल्य दुकानदारों की कार्यशाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर| उचितमूल्य दुकानदारों की कार्यशाला रविवार को ऑडिटोरियम में आयोजित हुई। इस मौके पर जिला रसद अधिकारी उम्मेद सिंह पूनियां ने बताया कि जिले में जिन लोगों को नवीन कंप्यूटराइज्ड राशन कार्ड मिल गए हैं उन्हें नियंत्रित सामग्री नए राशन कार्ड से ही दी जाएगी, जबकि जिन लोगों के नए राशन कार्ड नहीं आए हैं उन्हें पुराने राशन कार्ड से ही राशन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी से शुरू होने वाले उपभोक्ता पखवाड़े के दौरान उपभोक्ताओं को अपने आधार संख्या, बैंक खाता संख्या, मोबाइल नंबर उचित मूल्य दुकानदार को उपलब्ध कराने होंगे। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा की प्रथम एवं द्वितीय प्राथमिकता सूची पर गेहूं वितरण करने तथा खाद्य विभाग द्वारा निर्धारित रजिस्टर को संधारण करने के बारे में बताया गया।