- Hindi News
- संसद पर हुए हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
संसद पर हुए हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
संसद पर हुए हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
भरतपुर. लाइफलाइन सोसायटी भरतपुर व्यापारी एकता समिति द्वारा किला स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाकर 13 साल पहले संसद पर हुए हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए कुर्बान होने का जज्बा रखने वाले जवानों के कारण ही देश की सीमाएं और अस्मिता सुरक्षित है। ऐसे लोगों को याद कर नई पीढ़ी को देश सेवा के लिए तैयार किया जाना चाहिए। इस मौके पर चंद्रकांत गर्ग, गिरधारी तिवारी, जयप्रकाश बजाज, मोहन लाल मित्तल, बसंत गोयल, जगराम धाकड़, रामेश्वर कटारा अंकुर खन्ना, ब्रिजेन्द्र गुप्ता, मुकेश पंडा , शकील अहमद, गुडडू उस्मानी मौजूद थे। सचिव प्रीतेश गर्ग ने आभार प्रकट किया।