पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने धरना देकर काला दिवस मनाया

कांग्रेस ने धरना देकर काला दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल को विफल बताते हुए काला दिवस मनाया। इस उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट पर धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिरीश चौधरी ने की।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार एक साल का जश्न आखिर क्यों मना रही है, जबकि इस साल में सरकार ने कुछ भी नहीं किया। किसान यूरिया के लिए तरस रहे हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। लगातार बढ़ते अपराध कानून व्यवस्था को धता बता रहे हैं। गहलोत सरकार में प्रारंभ की गई जनकल्याणकारी योजना पेंशन, निशुल्क दवा आदि को अटकाया जा रहा है। इसके बाद भी सरकार द्वारा जश्न मनाना शर्मनाक है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। एक साल में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ा है। भाजपा ने 15 लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी, लेकिन अभी एक भी बेरोजगार को रोजगार नहीं मिला है। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली नहीं दी जा रही है। नए कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं। भरतपुर में मेडिकल कॉलेज घोषणा के बाद भी अभी तक नहीं खोला गया है। धरने को विधायक भजनलाल जाटव, जिलाध्यक्ष गिरीश चौधरी, पूर्व विधायक निर्भय लाल, आदित्य राज शर्मा, प्रधान महेंद्र तिवारी, रमेश पाठक, श्रीभगवान कटारा, अमरसिंह, साहबसिंह, संजय शुक्ला, रेनु गौ रावर, दाऊदयाल शर्मा, प्रताप जाटव, ब्रजभूषण, प्रशांत उपाध्याय, शेरसिंह सूपा, अमृत पहलवान, रतनसिंह कूम्हां, राजेश वाल्मीकि आदि ने संबोधित किया। संचालन चुन्नी कप्तान ने किया तथा आभार लक्ष्मण कैन जताया। बाद में राज्यपाल के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। डीडीसी पर आयोजित समारोह में पार्षदों का सम्मान किया गया।

भरतपुर. कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता।