पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आग से सुरक्षा के लिए अस्पतालों का निरीक्षण

आग से सुरक्षा के लिए अस्पतालों का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. आरबीएमअस्पताल में पिछले दिनों हुए अग्निकांड के बाद शनिवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर विशंभर लाल की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने इलेक्ट्रिक इंस्पेक्टर से अस्पतालों आरबीएम जनाना अस्पताल की बिजली वायरिंग चेक कराई। एडीएम के साथ जयपुर विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता वी.के. दुबे, पीएमओ डॉ. देवी सिंह ने इलेक्ट्रिक इंस्पेक्टर जैन के साथ पहले आरबीएम अस्पताल में हुए अग्निकांड वाले स्थान को देखा तथा उसके बाद पूरे अस्पताल की वायरिंग को चैक किया गया। बाद में टीम जनाना अस्पताल भी गई, यहां वायरिंग को देखकर आवश्यक सुझाव दिए गए। अस्पताल में बिजली अभियंता की नियुक्ति तथा अग्नि सुरक्षा यंत्र लगाए जाने की आवश्यकता जताई। पीएमओ डॉ. देवी सिंह ने बताया कि अस्पतालों की वायरिंग के संबंध में अपनी रिपोर्ट बिजली इंस्पेक्टर जल्दी ही एडीएम को देंगे और उसके बाद फाइनल रिपोर्ट जिला कलेक्टर के पास पहुंचेगी। एमआरएस की सोमवार को होने वाले बैठक में आग से हुए नुकसान को दुरुस्त कराने के संबंध में निर्णय लिए जाने की संभावना है।